Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsAgriculture Minister Ganesh Joshi Inspects Preparations for Farmers Conference in Pantnagar
प्रभारी मंत्री जोशी ने किसान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री जोशी ने किसान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

संक्षेप:

रुद्रपुर में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में 7 नवंबर को होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हों। सम्मेलन में लगभग 25 से 30 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Nov 05, 2025 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी बुधवार को पंतनगर पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती समारोह के तहत 7 नवंबर को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री जोशी ने अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय स्टेडियम में स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएं। कहा कि यह सम्मेलन राज्य के किसानों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों, नवाचारों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कृषि मंत्री ने बताया कि किसान सम्मेलन का आयोजन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी परिषद और पंतनगर विश्वविद्यालय के संयुक्त समन्वय से किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रगतिशील किसान और बड़ी संख्या में कृषक भाग लेंगे। अनुमान है कि लगभग 25 से 30 हजार प्रतिभागी सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर कृषि एवं संबंधित विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों, बीजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात, पेयजल, स्वच्छता, बैठक, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।