जीआईसी शांतिपुरी में हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। 34 छात्रों ने परीक्षा दी, सभी सफल रहे। ज्योति रौतेला ने 86 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रही। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी 105 में से 96 छात्र सफल रहे, प्रिया अधिकारी ने 86.80 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

शांतिपुरी, संवाददाता। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) शांतिपुरी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता प्राप्त की। छात्रा ज्योति रौतेला ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदर्श सक्सेना ने 77.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और गुड़िया ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुल 107 पंजीकृत छात्रों में से 105 ने परीक्षा दी। इनमें 96 छात्र सफल रहे।
प्रिया अधिकारी ने 86.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि मीनाक्षी जोशी ने 86.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर नेहा कार्की रहीं। जिन्होंने 77.40 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं निकटवर्ती राजकीय कन्या हाईस्कूल में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां हर्षिता जोशी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी ने 83.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और कोमल ने 78.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। पूर्व दर्जाधारी डॉ.गणेश उपाध्याय ने विद्यालय पहुंच कर बच्चों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


