ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपति पर लगाया विवाहिता को मारने का आरोप

पति पर लगाया विवाहिता को मारने का आरोप

विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुये मायके वालो ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। यासमीन (25) पुत्री रियाज अहमद निवासी कठंगरी सितारगंज का निकाह...

पति पर लगाया विवाहिता को मारने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 17 Nov 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुये मायके वालो ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। यासमीन (25) पुत्री रियाज अहमद निवासी कठंगरी सितारगंज का निकाह पांच वर्ष पूर्व सादाब पुत्र हबीब अहमद निवासी वार्ड 12 के साथ हुआ था। पांच दिन पूर्व यासमीन अपने मायके चली गयी थी। शुक्रवार दोपहर सादाब अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था और रात को घर आ गया। शनिवार सुबह यासमीन की मां उसे उठाने के लिये गयी तो वह अपने बिस्तर पर अचेत मिली। यासमीन के पिता रियाज अहमद ने पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह सादाब को जब मामले की जानकारी दी तो डाक्टर को दिखाने के बहाने किच्छा ले गया। रियाज ने अपनी पुत्री की मौत को संदिग्ध बताते हुये पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें