ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया

ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया

ग्राम महेशपुर निवासी महिला ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर पीड़िता ने कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी...

ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 19 Sep 2019 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम महेशपुर निवासी महिला ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम महेशपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आये दिन उससे बेवजह मारपीट की जाती है। बताया कि बुधवार की शाम को वह खाना बना रही थी कि ससुराल पक्ष के लोग ताना मारने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। बताया कि वह गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें