ट्रेन में जीआरपी को देख गैंगरेप के आरोपी ने खाया जहर

Feb 25, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में एक आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रेन में जहर खा लिया। वह लिंक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। जीआरपी की चेकिंग के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान अभय सक्सेना के रूप में हुई है।

ट्रेन में जीआरपी को देख गैंगरेप के आरोपी ने खाया जहर

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने ट्रेन में जहर खा लिया। घटना उस समय हुई, जब वह लिंक एक्सप्रेस से नजीबाबाद-नगीना के बीच सफर कर रहा था। जीआरपी की चेकिंग देखकर वह उन्हें रुद्रपुर पुलिस समझ बैठा और घबराकर जहर खा लिया। रुद्रपुर पुलिस ने बिजनौर से लाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम जीआरपी द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेने एक कोच में सफर कर रहे 23 वर्षीय अभय सक्सेना पुत्र रवेंद्र सक्सेना निवासी रुद्रपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

संदेह होने पर जीआरपी ने उसे नगीना रेलवे स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जांच में पता चला कि 22 फरवरी की रात रुद्रपुर में मेले में गई एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसमें अभय सक्सेना नामजद आरोपी है और घटना के बाद से फरार था। सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस बिजनौर पहुंची और आवश्यक उपचार के बाद आरोपी को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले आई। आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पहले से ही जहर साथ लेकर चल रहा था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, इलाज पूरा होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एक अन्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।