Rudrapur News: सितारगंज में एबीवीपी के हरेकृष्ण मिस्त्री बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी हरेकृष्ण मिस्त्री ने एनएसयूआई के चंदन सिंह को 402 मतों से हराया। कुल 1943 में से 1321 छात्रों ने मतदान किया। उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदों पर भी चुनाव हुए, जिसमें कई अन्य उम्मीदवार विजयी रहे।

Rudrapur News: सितारगंज में एबीवीपी के हरेकृष्ण मिस्त्री बने अध्यक्ष

Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरेकृष्ण मिस्त्री ने एनएसयूआई प्रत्याशी चंदन सिंह को 402 मतों से पराजित किया। मंगलवार को हुए चुनाव में कुल 1943 मतों में 1321 छात्रों ने मतदान किया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक दिनभर होती रही। इस दौरान नारेबाजी भी की। पुलिस प्रशासन, खुफिया विभाग के अफसर मतदान व मतगणना के दौरान छात्रों को संयम बरतने की अपील करते रहे। देर शाम मतगणना पूर्ण होने पर अध्यक्ष प्रत्याशी हरेकृष्ण मिस्त्री को 830 मत और चंदन सिंह को 428 मत मिले। 59 मत निरस्त हुए। जबकि चार मत नोटा को पड़े।

उपाध्यक्ष पद पर राजपाल 779 मतों से विजयी हुए। गुरजिंदर सिंह को 227 मत और राजपाल को 1006 मत मिले। उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर दीप्ति बैरागी 79 मतों से विजयी हुईं। दीप्ति को 588 मत, प्रेरणा धामी को 509 मत मिले। सचिव पद पर बिट्टू सिंह 558 मतों से विजयी हुए। कुमकुम बाईन को 315 मत, बिट्टू सिंह को 873 मत मिले। संयुक्त सचिव (छात्रा) पद के लिए अंशिका गुप्ता 106 मतों से विजयी हुईं। अंशिका गुप्ता को 449 मत, दीक्षा गुप्ता को 343 मत, प्रिया हालदार को 310 मत मिले। कोषाध्यक्ष (छात्रा) पद पर नन्दनी राना 326 मतों से विजयी हुईं। नन्दनी को 779 मत और स्नेहा सरदार को 453 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए जितेंद्र धामी 7 मतों से विजयी हुए। जितेन्द्र को 555 मत, योगेश राना को 548 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में अरुण प्रताप व कला संकाय प्रतिनिधि में टुम्पा मालो निर्विरोध निर्वाचित हुए। सांस्कृतिक सचिव पद पर खुशी सरकार विजयी हुईं। जबकि वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में सोनिया घरामी विजयी रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: सितारगंज में एबीवीपी के हरेकृष्ण मिस्त्री बने अध्यक्ष