ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरडॉक्टर बनना चाहती हैं स्टेट में तीसरी रेंक लाने वाली आरूषी बत्रा

डॉक्टर बनना चाहती हैं स्टेट में तीसरी रेंक लाने वाली आरूषी बत्रा

सर्राफ पब्लिक स्कूल की छात्रा आरूषी बत्रा ने राज्य और ऊधम सिंह नगर में 496 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आरूषी का लक्ष्य डॉक्टर बनने का...

डॉक्टर बनना चाहती हैं स्टेट में तीसरी रेंक लाने वाली आरूषी बत्रा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 15 Jul 2020 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्राफ पब्लिक स्कूल की छात्रा आरुषी बत्रा ने राज्य और ऊधम सिंह नगर में 496 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके पिता हेमंत बत्रा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनका इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है, मां शोभा बत्रा गृहणी हैं।आरुषी अपनी सफलता के लिए माता पिता व शिक्षकों को श्रेय देती हैं। उन्होंने कहा कि वह रोज पांच से छह घंटा पढ़ाई करती थी। उन्होंने बगैर किसी प्रेशर के पढ़ाई की है। हाईस्कूल की तैयारी के लिए उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के अलावा गणित और विज्ञान का ट्यूशन लिया। आरुषी ने पढ़ाई के लिए अपने पारिवारिक समारोह और आउटिंग से दूरी बनाई थी। फास्ट फूड पसंद करने वाली आरुषी आगे चलकर अपने चाचा मनोज बत्रा की तरह ही डॉक्टर बनना चाहती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें