Rudrapur News: बंडिया के अयांश राना ने जीती फर्राटा दौड़
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Rudrapur News: खटीमा। न्याय पंचायत बंडिया के न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में बुधवार को सौ मीटर दौड़ अयांश राना ने जीती। जबकि अफरीद अली दूसरे स्थान पर रहे।

Rudrapur News: खटीमा। न्याय पंचायत बंडिया के न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में बुधवार को सौ मीटर दौड़ अयांश राना ने जीती। जबकि अफरीद अली दूसरे स्थान पर रहे। दौ सौ मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, मो. फैज द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में अनुज कुमार प्रथम, मोहित बैरागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में एसके पब्लिक स्कूल मझोला ने बाजी मारी। जबकि बंडिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में नौसर प्रथम, जीआईसी सत्रहमील दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर गिरीश राय, अमोद राना, सुरजीत सिंह खिल्लो, त्रिलोक सिंह खोलिया, मदन सिंह अधिकारी, दिनेश चन्द, चन्द्रा डांगी, पूनम भट्ट, प्राची जोशी, गीता किशोर, कृष्ण कान्त बलूनी, रंजना ठकुराठी, कमला बिष्ट आदि रहे।

