ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरपोल्ट्री फार्म में आग लगने से मुर्गी के 700 चूजों की मौत

पोल्ट्री फार्म में आग लगने से मुर्गी के 700 चूजों की मौत

अज्ञात कारणों के चलते पोल्ट्री फार्म में लगी आग से 700 मुर्गी के चूजों की मौत हो गयी। अग्निकांड में पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर राखा हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग को बढ़ने से रोक लिया गया। पोल्ट्री...

पोल्ट्री फार्म में आग लगने से मुर्गी के 700 चूजों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSat, 16 Mar 2019 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अज्ञात कारणों के चलते पोल्ट्री फार्म में लगी आग से 700 चूजों की मौत हो गयी। अग्निकांड में पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर राखा हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग को बढ़ने से रोक लिया गया। पोल्ट्री फार्म स्वामी को लाखों का नुकसान हुआ है। उमरुकला निवासी थान सिंह के पोल्ट्री फार्म में शुक्रवार रात दो बजे अचानक आग लग गयी। तेज हवाओं के चलते थोड़ी ही देर में आग ने पूरे पोल्ट्री फार्म को घेर लिया। थान सिंह द्वारा हल्ला मचाने पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगर ग्रामीण आग बुझाने में कामयाब नहीं होते तो आसपास के घर भी लेपेटे में आ जाते। पोल्ट्री फार्म स्वामी ने बताया कि मुर्गी दाने सहित 700 चूजे व पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। पोल्ट्री फार्म स्वामी ने लगभग दो लाख के नुकसान की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें