पत्रकार असद जावेद को मातृ शोक
खटीमा के पत्रकार असद जावेद की माता फरीदा खानम का निधन 68 वर्ष की आयु में हुआ। वह लंबे समय से बीमार थीं और बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार डिग्री कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान में किया गया।
खटीमा। दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार असद जावेद की माता 68 वर्षीय फरीदा खानम पत्नी स्व. मसूद अली का निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। भूड़ निवासी असद जावेद की माता का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। उनके निधन पर जनप्रतिधि, पत्रकार व क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार डिग्री कॉलेज रोड स्थित कब्रिस्तान में किया गया।
उनकी दो बेटियां रफत शाहीन, जीनत शाहीन और दो बेटे असद जावेद, वसीम जावेद हैं। शोक व्यक्त करने वालों में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राशिद अंसारी, उमेश राठौर, नासिर खान, मोहसिन बेग, प्रेम प्रकाश जोशी, डॉ. प्रदीप बड़वाल, अखिलेश जोशी, फरियाद, दिनेश चंद, पत्रकार हीरा राजपूत, स्वतंत्र प्रकाश आजाद, शंकर पलियाल आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



