ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबाजपुर में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

बाजपुर में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

रुद्रपुर में हुई भाजपा की रैली का विरोध करने पर किसानों पर लगाए गए मुकदमों से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और...

बाजपुर में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 21 Dec 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर में हुई भाजपा की रैली का विरोध करने पर किसानों पर लगाए गए मुकदमों से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रविवार को कांग्रेसी सीएम के पुतले के साथ जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बेरिया मोड़ पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है और सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने पर बदले की भावना से काम किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारी दमन का जवाब पूरी ताकत के साथ देंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा की कृषि कानूनों के समर्थन में निकाली गई रैली का विरोध करने पर कांग्रेसियों व किसानों पर कैबिनेट मंत्री की शह पर झू्ठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चेतावनी दी कि यदि जांच सही तरीके से नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें