खटीमा में कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Jan 01, 2026 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

खटीमा में 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने समारोह में भाग लिया और अपने अमर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर यूनिट के इतिहास और उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।

खटीमा में कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

खटीमा, संवाददाता। खटीमा में गुरुवार को 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पलटन के पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर अपनी गौरवशाली यूनिट के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर रुद्र सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसी क्रम में 18 कुमाऊं रेजिमेंट का भी स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों ने देश के अमर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खटीमा के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में पलटन के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को स्मरण किया गया।

सूबेदार क्लर्क कल्याण सिंह भंडारी ने यूनिट के 46 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और वीरगाथाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें झोड़ा, चांचरी और पारंपरिक कुमाउनी गीतों पर पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, हल्द्वानी एवं बिंदुखत्ता से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर हरीश धामी, ऑनरी कैप्टन श्याम सिंह, गणेश ज्याला, दीपक चंद, सूबेदार टिकेंद्र सिंह, सूबेदार इंद्र सिंह, सूबेदार चंद्र सिंह, सूबेदार मोहन सिंह, सूबेदार रामा प्रसाद, सूबेदार नरेंद्र चंद, सूबेदार हरेंद्र भट्ट, नायक बॉबी, नायक किशन धामी, नायक लाल सिंह खोलिया, नायक डिगर सिंह एवं नायक धामू सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इधर, 18 कुमाऊं रेजिमेंट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गंभीर सिंह धामी, जौहर सिंह कन्याल, नारायण सिंह, प्रेम सिंह, राम सिंह धामी, रम सिंह, नारायण चंद, चंचल सिंह ज्याला, श्याम सिंह भंडारी, शमशेर चंद, चंद्रशेखर चंद, प्रहलाद सिंह बिष्ट, लाल सिंह, राजेंद्र गिरी, गोपाल सिंह, दीवानी चंद एवं विक्रम सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।