ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुर45 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा

45 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा

पुलिस ने ग्राम दरऊ में छापेमारी कर 45 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया। मौके से तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया...

45 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 26 Jul 2019 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने ग्राम दरऊ में छापेमारी कर 45 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर लिया। मौके से तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।गुरुवार रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में अब्दुल रऊफ के घर में प्रतिबंधित मांस का व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रऊफ के घर पर छापा मार दिया। पुलिस को मौके से 45 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जबकि अब्दुल रऊफ पुत्र अब्दुल रशीद, अब्दुल रहीश पुत्र अब्दुल रशीद एवं गुड्डू पुत्र अब्दुल रहीश मौके से भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को कब्जें में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें