ट्रासंपोर्ट से भेजा 420 कुंतल चावल हड़पने का आरोप
सितारगंज से हरियाणा भेजा गया 420 कुंतल चावल डिलीवरी से पहले गायब हो गया। कंपनी स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चावल की कीमत 9.39 लाख रुपये थी और ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी ब्रोकर की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज से हरियाणा भेजा गया 420 कुंतल चावल डिलीवरी से पहले ही गायब हो गया। मामले में कंपनी स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 10 निवासी अमित कुमार मित्तल पुत्र शिव कुमार मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फर्म एमबी एग्रो मिल ने ब्रोकर के माध्यम से 420 कुंतल चावल बेचा था। इसकी कीमत 9.39 लाख रुपये थी। माल के ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी ब्रोकर की थी। पांच फरवरी को ट्रांसपोर्टर के माध्यम से 656 बैग चावल ट्रक में लोड कर हरियाणा के समालखा भेजा गया, लेकिन माल वहां नहीं पहुंचा।
आरोप है कि संबंधित लोगों ने साजिश कर चावल हड़प लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


