ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनाने को अब तक आये 37 आवेदन

ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनाने को अब तक आये 37 आवेदन

एक माह पूर्व नगर निगम में नगर सेवा पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 37 व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेट लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसमें से 33 व्यापारियों के आवेदन स्वीकृत कर लिये गये हैं, जबकि चार...

ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनाने को अब तक आये 37 आवेदन
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 28 Jan 2020 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

एक माह पूर्व नगर निगम में नगर सेवा पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 37 व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेट लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसमें से 33 व्यापारियों के आवेदन स्वीकृत कर लिये गये हैं, जबकि चार व्यापारियों के आवेदन कागजात पूर्ण नहीं होने के कारण अस्वीकृत हो चुके हैं। यहां बता दें कि पूर्व में व्यापारियों को नगर निगम से ऑफलाइन लाइसेंस बनाने के लिए निगम के कई चक्कर काटने पड़ते थे। बावजूद व्यापारियों का लाइसेंस नहीं बनता था। व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास निदेशालय ने 23 दिसंबर को ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए नगर सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। ताकि व्यापारी आसानी से लाइसेंस बना सकें। पोर्टल के माध्यम से व्यापारी घर बैठे डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा निगम द्वारा की जाने वाली हर कार्रवाई की जानकारी भी व्यापारी को मोबाइल में मैसेज के माध्यम से आसानी से मिलेगी। वहीं जिल व्यापारियों के आवेदन निरस्त हुए हैं उसमें वकॅशॉप, रेस्टोरेंट एंड ऑल फूड रेस्टोरेंट, डेंटल क्लीनिक आदि शामिल हैं। यहां बता दें कि निगम में पूर्व में करीब 400 व्यापारी अपना ऑफलाइन लाइसेंस बना चुके हैं।

अब तक नगर सेवा पोर्टल शुरू 37 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इसमें 33 आवदेन स्वीकृत हुए हैं, जबकि चार आवेदन अस्वीकृत हुए हैं।

-महेश पाठक, कर अधीक्षक, नगर निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें