प्रशिक्षण के बाद 30 युवाओं को मिली नौकरी

Apr 04, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सितारगंज में बालाजी एक्शन कंपनी की टेसा कारपेंटर अकादमी द्वारा प्रशिक्षित 30 युवाओं को नौकरी मिली है। तीन माह के प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अब तक तीन बैचों के 90 प्रशिक्षार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिल चुका है।

प्रशिक्षण के बाद 30 युवाओं को मिली नौकरी

सितारगंज, संवाददाता। बालाजी एक्शन कंपनी की टेसा कारपेंटर अकादमी द्वारा प्रशिक्षित 30 युवाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिल गई है। तीन माह के प्रशिक्षण के उपरांत शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश की प्रमुख कंपनियों ने साक्षात्कार लेकर सभी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, सिडकुल में तीसरे बैच के तहत युवाओं को वुड पैनल प्रोसेसिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। नीलकमल, क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स और ओपल डिजाइनर कंपनियों ने चयनित युवाओं को रोजगार दिया। अब तक तीनों बैचों के 90 प्रशिक्षार्थियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिल चुका है। सीएसआर हेड अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि टॉप मैनेजमेंट में चेयरमैन एनके अग्रवाल व विमल जैन, एकमडी अजय अग्रवाल व विवेक जैन के मार्गदर्शन में प्लांट हेड एके सिंह के निर्देशन में योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। यहां के पांडेय, ऋषभ जैन, उमेश त्यागी, डॉ. जितेन्दर, राहुल, आलेख आनंद, मनीष कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।