कोलंबस पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने मनाया 29वां स्थापना दिवस

Apr 08, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर के मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस पब्लिक स्कूल में 29वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सचिन कुमार गोयल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का उल्लेख किया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

कोलंबस पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने मनाया 29वां स्थापना दिवस

सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर के मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस पब्लिक स्कूल में 29वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अशोका लेलैंड लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग हेड सचिन कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्रों ने स्वागत गीत से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से देवी काली पर आधारित नृत्य प्रस्तुति की खूब सराहना हुई।

इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया तथा पूर्व विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सराहा गया। उप-प्रधानाचार्या डॉ. कमलेश मित्तल ने आभार जताया। इस दौरान राधिका खेड़ा, अनिल ढींगरा, केवल बतरा, डॉ. ललित उप्रेति, एस के नैय्यर आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।