सीएचसी शक्तिफार्म में इमेंरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए स्टॉफ की तैनाती

Apr 18, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

शक्तिफार्म में लोगों को अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्हें इलाज के लिए अब सितारगंज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगु

सीएचसी शक्तिफार्म में इमेंरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए स्टॉफ की तैनाती

राजेंद्र तिवारी, शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में लोगों को अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने शक्तिफार्म के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण का शासनादेश जारी करते हुए पदों का सृजन करा दिया है। इससे शक्तिफार्म की करीब डेढ़ लाख जनता को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेगी। फिलहाल यहां ओपीडी की सेवाएं उपलब्ध हैं। सीएचसी में उच्चीकृत होने से 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी मिलने लगेंगी। मंत्रीने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से सितारगंज व शक्तिफार्म के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए वार्ता हुई है।

नई स्थानांतरण नीति के तहत अस्पतालों में नए चिकित्सकों के तैनाती कर दी जाएगी। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा। नये चिकित्सकों की तैनाती तक 24 घंटे सेवाएं देने के लिए दो डॉक्टरों की रोस्टर तैयार कर ड्यूटी लगायी गई है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार डॉ. रोहन कुमार और डॉ. ख्याति सिंह एकांतर दिनों में अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगी। इसके अलावा अस्पताल के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।