थ्री पैरा बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया 114वां स्थापना दिवस
अमाऊं स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को थ्री बटालियन पैराशूट रेजीमेंट स्पेशल फोर्स के पूर्व सैनिकों ने संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर व ऑनरेर
खटीमा, संवाददाता। अमाऊं स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को थ्री बटालियन पैराशूट रेजीमेंट स्पेशल फोर्स के पूर्व सैनिकों ने संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर व ऑनरेरी कैप्टन हिम्मत नाथ की अध्यक्षता में पलटन का 214वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस में खटीमा, बनबसा, टनकपुर तथा नानकमत्ता आदि क्षेत्रों से आए तमाम पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिकों ने वार मैमोरियल शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किया। स्थापना दिवस पर जाबांज सैनिकों तथा अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस, अनुपम शौर्य, सर्वोच्च बलिदान और त्याग को याद करते हुए उनको नमन किया गया।
वहीं तीन बटालियन पैराशूट रेजीमेंट स्पेशल फोर्स संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन हिम्मत नाथ ने तीन बटालियन पैराशूट रेजीमेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला। यहां कैप्टन होशियार सिंह, पुष्कर कापड़ी, सूबेदार चंद्र सिंह, प्रताप सिंह धामी, नायब सूबेदार दीपक चंद्र, पुष्कर दत्त, प्रेम चंद तथा सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेकों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


