सितारगंज से नानकमत्ता तक आज निकलेगा खालसा चेतना मार्च

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सिख संगत सेवा सोसायटी, सितारगंज द्वारा 20 वां महान खालसा चेतना मार्च बैसाखी पर्व पर निकाला जाएगा। यह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक होगा। धार्मिक जत्थे और पंजाब का बैंग पाइपर बैंड इस कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगे।

सितारगंज से नानकमत्ता तक आज निकलेगा खालसा चेतना मार्च

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। सिख संगत सेवा सोसायटी, सितारगंज की ओर से 20 वां महान खालसा चेतना मार्च बैसाखी पर्व पर मंगलवार को निकाला जाएगा। सिख संगत सेवा समिति के संयोजक सोप्रीत बॉबी भाटिया और प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि समूचे इलाके की सिख संगत हर साल की तरह इस साल भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पावन छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा रामलीला ग्राउंड सितारगंज से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब तक पहुंचेंगी। इस दौरान धार्मिक जत्थे, पंजाब का बैंग पाइपर बैंड, रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सोमवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

यहां मक्खन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, बलजिंदर सिंह, अंशु अरोरा, रणजीत सिंह संधू, अशोक गौतम, राजेश मित्तल, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह गिल, मनजीत सिंह शेखो मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।