जीजीआईसी में छात्राओं ने ली हिमालय बचाने की शपथ
अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1165 बालिकाओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हिमालय प्रतिज्ञा की। प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना ने बताया कि हिमालय हमारी प्रकृति की रक्षा करता है। नालंदा...
किच्छा, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1165 बालिकाओं ने हिमालय प्रतिज्ञा कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को प्रतिज्ञा दिलाते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना ने कहा कि हिमालय हमारी प्रकृति की रक्षा करता है। हिमालय की सुरक्षा के लिए पर्यावरण की स्वच्छता आवश्यक है। प्रतिज्ञा लेने वालों में शिक्षिका श्रुति वर्मा, रीता पनेरू, नीलिमा शर्मा, नविता कन्याल, पूजा रौतेला, बीना पाठक, विद्या भाकुनी, सुनीता कैड़ा समेत छात्राएं शामिल रहीं। वहीं नालंदा स्कूल रेजिडेंशियल स्कूल में 42 शिक्षकगणों व 720 विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए हिमालय की सुरक्षा का संकल्प लिया। गुरुवार को प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार दुबे ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हिमालय पर्वत भारत का मस्तक है।
पर्यावरण दूषित होने के कारण हिमालय पर्वत पर लगातार भूस्खलन देखने को मिल रहा है। हिमालय की सुरक्षा के लिए सभी लोगों को संकल्प लेने की आवश्यकता है। प्रतिज्ञा लेने वालों में शिक्षकों में आरएस बिष्ट, पंकज शर्मा, गीता उपाध्याय, दीपक सक्सेना, कमल जोशी, विक्रम सिंह समेत विद्यालय विद्यार्थी शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




