Rudrapur News: 11 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
Rudrapur News: रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश

Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूर्या इन्क्लेव, रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


