हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने एनकाउंटर में वांटेड समेत 3 दबोचे; गोलियों से दहल उठा रुद्रपुर

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur Encounter: रुद्रपुर में पुलिस ने हत्या की साजिश को नाकाम किया है। वांटेड समेत तीन को पुलिस टीम ने एनकाउंटर में दबोचा। मुख्य आरोपी को गोली लगी है।

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने एनकाउंटर में वांटेड समेत 3 दबोचे; गोलियों से दहल उठा रुद्रपुर

Rudrapur Encounter: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में की गई एक गोली मुख्य बदमाश के पैर में लगी। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, आठ कारतूस, दो कारतूस के खोखे, बिना नंबर प्लेट की कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार देर रात वांछित जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी साथियों के साथ एसप्रीत कंग को मारने के लिए आ रहा है। सभी बदमाश बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की क्विड में सवार हैं। इसके बाद पुलिस ने जाफरपुर कट के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पीछा करने पर यूनिटी लॉ कॉलेज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकरा गई।

पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग

आनन फानन में बदमाश पास के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में डिबडिबा, बिलासपुर निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने जितेंद्र सहित 21 वर्षीय सुमित राठौर निवासी फुलसुंगा, रुद्रपुर और 32 वर्षीय चंदन लाल निवासी डिबडिबा, थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी निरंजन टाकुली उर्फ नीरू निवासी चंदेन फार्म, बिलासपुर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

फायरिंग की घटनाओं में पहले भी शामिल रहा गिरोह

हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहा जितेंद्र 21 जून को गाबा चौक पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी भी था। उसने प्रतिद्वंद्वी की हत्या के इरादे से बीच बाजार फायरिंग की थी।

30 जून को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में भी इसी गिरोह ने प्रतिद्वंद्वी के वाहन को घेरकर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें बाइक सवार एक महिला समेत अन्य लोग घायल हो गए थे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि जितेंद्र चौधरी कई आपराधिक मामलों में वांछित है और उसके खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस पर हमला करने, गैंगवार को बढ़ावा देने और आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऑपरेशन को कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में एसएसआई खुशवंत सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई प्रदीप पंत, एसआई पंकज कुमार, एएसआई अमित कुमार और एसओजी टीम ने अंजाम दिया।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, आपराधिक षड्यंत्र और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।