ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागयुवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस

युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने...

युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागFri, 17 Sep 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाया। अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा जिस तरह से 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आने से पहले दो करोड़ रोजगार प्रत्येक वर्ष देने की बात कही गई थी वह 7 सालों का हिसाब अगर मांगा जाए तो 14 करोड़ रोजगार को रोजगार दिया जाना चाहिए था जबकि कहा जा रहा है कि बीते 7 सालों में बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार छूटा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पंकज भारती, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजय झिक्वान, विधानसभा अध्यक्ष पंकज गोस्वामी, नमन शर्मा प्रशांत डोभाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, अजय मोहन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें