ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग जिला उद्योग व्यापार मंडल में महिलाओं को मौका

रुद्रप्रयाग जिला उद्योग व्यापार मंडल में महिलाओं को मौका

जिला उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर 18 व्यापारियों को मनोनीत किया गया है। पहली बार जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को भी मौका दिया गया है। महिला शक्ति...

रुद्रप्रयाग जिला उद्योग व्यापार मंडल में महिलाओं को मौका
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागTue, 16 Jun 2020 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर 18 व्यापारियों को मनोनीत किया गया है। पहली बार जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को भी मौका दिया गया है। महिला शक्ति को भी व्यापार मंडल कार्यकारिणी में कार्य करने का अवसर दिया गया।उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगीता नेगी, नीशी बंसल, दिर्घायु गोस्वामी, वीरेंद्र कोठियाल, हर्षवर्धन सती और हरीश पंवार को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। जबकि माधुरी नेगी, हेमलता बिष्ट, वाईएस रौथाण, हरी सिंह बिष्ट, अंशुल जगवाण और दिनेश बिष्ट को जिला संगठन मंत्री, महेश बर्त्वाल व प्रीतम गोस्वामी को जिला प्रचार मंत्री, अनिल जिरवाण को सह कोषाध्यक्ष, रोहित डिमरी व कालिका कांडपाल को मीडिया प्रभारी और अखिलेश पांडे को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने व्यापार मंडल को मजबूत करने और व्यापारियों के हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें