ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागचार दिनों से लापता महिला का सुराग नहीं,गुमशुदी दर्ज

चार दिनों से लापता महिला का सुराग नहीं,गुमशुदी दर्ज

तहसील जखोली के ग्राम कुनयाली सिलगढ़ की एक महिला विगत चार दिनों से लापता चल रही है। महिला के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद भी पता न चलने पर रूद्रप्रयाग पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी...

चार दिनों से लापता महिला का सुराग नहीं,गुमशुदी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 20 Jul 2019 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील जखोली के ग्राम कुनयाली सिलगढ़ की एक महिला विगत चार दिनों से लापता चल रही है। महिला के परिजनों ने काफी खोजबीन की। जब कोई सूचना नहीं मिली तो रुद्रप्रयाग पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला के ससुर दलेब सिंह ने बताया है कि उनकी बहु गीता देवी पत्नी गोपाल सिंह 37 वर्ष 16 जुलाई को घर से अगस्त्यमुनि दांत निकालने के बहाने बता कर गयी थी,किन्तु उसके बाद घर वापस नहीं आयी। बताया जा रहा है कि गीता देवी का पति होटल में नौकरी करता है और उसकी एक लड़की 17 साल की कक्षा 12 में जीआईसी पांजणा में पड़ती है व दो लड़के क्रमश: 15 वर्ष व 12 वर्ष के हैं। पूर्व क्षेपंस दिनेश पंवार ने पुलिस प्रशासन से महिला की खोजबीन कर शीघ्र पता लगाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें