गौरीकुंड में पुलिसकर्मी ने यात्री को लौटा 10 हजार रुपये से भरा पर्स

गौरीकुंड में पुलिसकर्मी ने यात्री को लौटा 10 हजार रुपये से भरा पर्स

संक्षेप:

केदारनाथ यात्रा से लौटते समय एक यात्री आनंद रस्तोगी का पर्स गौरीकुंड में खो गया था, जिसमें 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस आरक्षी अर्जुन सिंह ने पर्स को खोजकर यात्री को लौटा दिया। यात्री ने...

Oct 14, 2025 03:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share

केदारनाथ यात्रा कर लौट रहे एक यात्री का गौरीकुंड आते हुए पर्स कहीं खो गया। पर्स में जरूरी कागजात के साथ ही 10 हजार रुपये की नगद राशि थी। काफी खोजबीन करते हुए उक्त यात्री परेशान हो गया। इस बीच ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह को गौरीकुंड बाजार से कुछ दूरी पर एक पर्स मिला। पर्स में कागजात के साथ ही 10 हजार की नगदी थी। पुलिस कर्मी मुख्य बाजार चौकी में पहुंचा। जहां उसने उनाउंसमेंट कराया। काफी प्रयासों के बाद लखनऊ उत्तर प्रदेश के यात्री आनंद रस्तोगी वहां पहुंचे और पर्स की खबर सुनते ही उत्साहित हो गए। पुलिस कर्मी ने उन्हें उनका पर्स सुरक्षित लौटा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की। कहा कि यात्रियों के परेशानी के क्षण में पुलिस एक सारथी की तरह मददगार बन रही है।