गोपेश्वर में भाजपाइयों ने जताई खुशी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मिठाई बांटी गोपेश्वर, संवाददाता। पूर्व राज्यपाल द्रौपदी...
पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15 वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशी जताई है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल गोपेश्वर इकाई एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों ने मिलकर अपर नैग्वाड में गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी में आजाद भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर चुने जाने पर ख़ुशी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया गया । राष्ट्रपति बनने पर द्रोपदी मुर्मू को बधाई पत्र भेजा गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, विनोद कनवासी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत, कीरत सिंह भंडारी, मोहन सती, विक्रम सिंह बर्तवाल, राजेंद्र प्रसाद ममगाईं, बलबीर राणा, रूपचंद्र आर्य, संजय कुमार, अमित मंडी, सतेन्द्र श्वरी टम्टा ,एचज्ञपी मंणगाई, प्रियंका बिष्ट, कला पाठक, मीना गोस्वामी, शांति राणा, उषा नेगी, बसंती देवी, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह पंखोली, बसंतीलाल, सूरज टटोला, अतुल बिष्ट, दीप्ति कोठियाल, दीपक टम्टा आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।