ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागजरूरी: रुद्रप्रयाग में 6 अक्टूबर को होगा व्यापार संघ का चुनाव

जरूरी: रुद्रप्रयाग में 6 अक्टूबर को होगा व्यापार संघ का चुनाव

रुद्रप्रयाग नगर में जिला उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 6 अक्टूबर को होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देशों पर चुनाव के लिए निर्धारित तिथि की जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार मंडल के...

जरूरी: रुद्रप्रयाग में 6 अक्टूबर को होगा व्यापार संघ का चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSun, 22 Sep 2019 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रप्रयाग नगर में जिला उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 6 अक्तूबर को होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्देशों पर चुनाव के लिए निर्धारित तिथि की जानकारी देते हुए उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देशराज डुडेजा ने कहा कि 23 से 28 सितम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 29 सितम्बर को नामांकन किया जाएगा। जबकि 1 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन होगा। 6 अक्तूबर को व्यापार संघ के लिए मतदान होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान मुख्यालय स्थित न्यू बस अड्डे में मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। 6 अक्टूबर को ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में इच्छुक दावेदार नामांकन हेतु व्यापार संघ के जिला महामंत्री महावीर भट्ट से सम्पर्क करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें