ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागसंगीता कप्रवान को बनाया गया जिला उपभोक्ता का सदस्य

संगीता कप्रवान को बनाया गया जिला उपभोक्ता का सदस्य

रुद्रप्रयाग। संवाददाता नगर क्षेत्र के महादेव मोहल्ला निवासी संगीता कप्रवाण को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की महिला सदस्य के पद पर नियुक्ति दी...

संगीता कप्रवान को बनाया गया जिला उपभोक्ता का सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 01 Dec 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र के महादेव मोहल्ला निवासी संगीता कप्रवाण को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की महिला सदस्य के पद पर नियुक्ति दी गई है। उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की महिला सदस्य संगीता कप्रवाण ने बताया कि उच्च न्यायालय में चयन समिति के अध्यक्ष एवं निजी सचिव न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सदस्य गढ़वाल मंडल एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सदस्य कुमाऊं मंडल का साक्षात्कार लिया था। इंटरव्यू में सफलता हासिल करने के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की महिला सदस्य के रूप में नियुक्ति मिली है। बताया कि यह चयन प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों के अनुसार की गई है। उनकी नियुक्ति पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व दर्जाधारी शिव प्रसाद ममंगाई, बीरेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, शकुन्तला जगवाण, पूर्व जिपंअ चंडी प्रसाद भटट, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, अजय सेमवाल, सुरेन्द्र रावत उर्फ सूरी, सुरेन्द्र जोशी, दीपक सिलोड़ी, मोहन सिंधवाल सहित स्थानीय जनता ने खुशी जताते हुए सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें