Rudraprayag Municipality Election Four Candidates Nominate for Chairperson Position रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए चार ने कराया नामांकन, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsRudraprayag Municipality Election Four Candidates Nominate for Chairperson Position

रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए चार ने कराया नामांकन

रुद्रप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें भाजपा के चन्द्रमोहन सेमवाल, कांग्रेस के दीपक भंडारी और दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। नामांकन के बाद सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागMon, 30 Dec 2024 04:29 PM
share Share
Follow Us on
रुद्रप्रयाग नपा अध्यक्ष के लिए चार ने कराया नामांकन

रुद्रप्रयाग नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से चन्द्रमोहन सेमवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील में नामांकन किया। जबकि इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार और रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रत्याशी चन्द्रमोहन ने कहा कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी ने भी तहसील में नामांकन किया। जबकि इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, सूरज नेगी, अर्जुन गहरवार की मौजूदगी में मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया। इधर, नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से नाराज संतोष रावत ने बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन किया है। संतोष ने कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया है। वे 4 जनवरी को मुख्य बाजार में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी ने भी तहसील में जाकर नपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उनके साथ जितार जगवाण, देवेंद्र चमोली सहित कई लोग मौजूद थे। अशोक चौधरी ने कहा कि जनता इस बार भाजपा-कांग्रेस को नकार कर उन्हें समर्थन देने जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।