ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागरणजीत गुंसाई बने दोबारा एजुकेशन मिनि एसो के अध्यक्ष

रणजीत गुंसाई बने दोबारा एजुकेशन मिनि एसो के अध्यक्ष

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की रुद्रपय्राग शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन राबाइंका अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुआ। दो सत्रों में चले अधिवेशन के पहले सत्र में एसोसियेशन कर्मियों की समस्याओं पर विस्तृत...

रणजीत गुंसाई बने दोबारा एजुकेशन मिनि एसो के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 15 Jun 2019 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की रुद्रपय्राग शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन राबाइंका अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुआ। दो सत्रों में चले अधिवेशन के पहले सत्र में एसोसिएशन कर्मियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई जबकि दूसरे सत्र में चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर दोबारा रणजीत गुंसाई ने जीत दर्ज की। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। पहले सत्र में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कर्मियों की समस्यओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वे भी अपने स्तर से कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगी। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि केएल रड़वाल एवं बीईओ जखोली डीपी सेमवाल ने एसोसियेशन को आश्वस्त किया कि उनके स्तर की समस्याओं का समाधान करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से लगातार वार्ता की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसियेशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह गुंसाई ने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा पटल पर रखते हुए मिनिस्ट्रियल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम को मण्डलीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल, मण्डलीय उपाध्यक्ष आलोक उनियाल आदि ने भी सम्बोधित किया। जिला महामंत्री महादेव मैठाणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक सीताराम पोखरियाल एवं चुनाव अधिकारी हर्षवर्द्धन रावत एवं मित्रानन्द मैठाणी की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र बर्त्वाल एवं रणजीत सिंह गुंसाई ने नामांकन किया। जिसमें रणजीत गुंसाई ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने मानवेन्द्र बर्त्वाल को 49 मतो से हराया। कुल 101 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें रणजीत गुंसाई ने 74 तथा मानवेन्द्र बर्त्वाल ने 25 मत प्राप्त किए। दो मत निरस्त हुए। महामंत्री पद पर प्रेम सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेन्द्र राणा, उपाध्यक्ष कुलदीप भंडारी, कोषाध्यक्ष कमल चन्द्र शुक्ला, संयुक्त मंत्री विनोद रावत, संगठन मंत्री विजय प्रकाश, सांस्कृतिक मंत्री सुमन डिमरी, ऑडिटर अरुण भट्ट तथा प्रचार मंत्री सुनील नौटियाल निर्विरोध चुने गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें