ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागरस्साकसी में पुनाड़ की महिलाओं ने दिखाया जलवा जलवा

रस्साकसी में पुनाड़ की महिलाओं ने दिखाया जलवा जलवा

रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों...

रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों...
1/ 2रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों...
रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों...
2/ 2रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 16 Jan 2019 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रनाथ महोत्सव का पांचवां दिन महिलाओं के नाम रहा। एक ओर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं इसके बाद महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रतियोगिता रखी गई। महिलाओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में सुंदर और शानदार प्रस्तुति दी। गुलाबराय मैदान में आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण ने रस्सी पकड़कर महिलाओं की प्रतियोगिता शुरू की। प्रतिभागी 8 टीमों में बेला, खुरड़, सौड़, सुमेरपुर, अमसारी, गुलाबराय, पुनाड़ और बेलनी की टीमें शामिल थी। 10-10 महिलाओं की टीम में सभी मुकाबलों के बाद सुमेरपुर और पुनाड़ की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुनाड़ की टीम ने जीत दर्ज की। जबकि सुमेरपुर उपविजेता रही। नगर पालिका परिषद की ओर से विजयी टीम को 10 हजार और उप विजेता टीम को 5 हजार का नगर ईनाम दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस प्रतियोगिता का आंनद लिया। वहीं दूसरी ओर महिलाओं की 10-10 मिनट की भजन-कीर्तन प्रतियोगिता में भी विभिन्न महिला मंगल दलों की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपर बाजार की महिला मंगल दल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बेलनी ने दूसरा स्थान पाया। नपा ने प्रथम आने वाली टीम को 10 और दूसरे नम्बर पर आई टीम को 5 हजार का नगर इनाम दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें