ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागपुलिस कर्मी निष्ठा से निभाएं अपना कर्तव्य: एसपी

पुलिस कर्मी निष्ठा से निभाएं अपना कर्तव्य: एसपी

रुद्रप्रयाग। संवाददाता जिले में केदारनाथ यात्रा के शुरू होने और इसके सफल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों की...

पुलिस कर्मी निष्ठा से निभाएं अपना कर्तव्य: एसपी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 18 Sep 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में केदारनाथ यात्रा के शुरू होने और इसके सफल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों की ऑनलाइन बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए इनका पालन करने को कहा गया।

यात्रा शुरू होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने शासन स्तर से जारी एसओपी की जानकारी सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना चौकी प्रभारियों को दी। सभी प्रभारियों को एसओपी में शामिल सभी प्रावधानों का गहनता से अध्ययन करते हुए इसका अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि, इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा एसओपी में वर्णित प्रावधानों पर ही चलेगी। भविष्य में यदि कोई संसोधन होगा तो इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी यात्री निर्धारित ई-पास के साथ ही यात्रा के लिए आएंगे। बॉर्डरों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जाए। एसपी ने किा कि जिन यात्रियों द्वारा ई-पास नहीं बनाया गया है, उन्हें लिंक उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सहायता की जाए। ई-पास में अंकित सभी सदस्यों का विवरण भी पृथक से चेक किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। एक दिन के लिए केदारनाथ धाम में 800 तीर्थयात्रियों को दर्शन की अनुमति दी गई है। पुलिस अपने स्तर से भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाए। इसके लिए आवश्यक पुलिस बल सभी प्रभारियों को उपलब्ध कराया गया है। कुछ और पुलिस बल जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी बैरियरों पर लाउडहैलर या पीए सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि, ई-पास का सैम्पल, रजिस्ट्रेशन का लिंक एवं अन्य आवश्यक जानकारियों को बैरियरों एवं अन्य सार्वजानिक स्थलों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चस्पा किया जाए। बॉर्डरों पर आने वाले वाहनों विशेषकर बाहरी नम्बर के वाहन तथा उत्तराखंड राज्य के व्यवसायिक वाहनों से आने वाले सभी यात्रियों के ई-पास एवं अन्य जरूरी दस्तावेज चैक किए जाएं। व्यवस्थित की जाने वाली सभी चौकियों, बैरियरों पर पर्याप्त वायरलैस सैट उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षक पुलिस दूरसंचार को निर्देशित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें