
रंगोली में दिखी संस्कृति से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान की झलक
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पीएम ने राइंका रतूड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें भारतीय संस्कृति और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया। ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी ने...
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पीएम श्री राइंका रतूड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में भारतीय संस्कृति से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक की झलक दिखी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने छात्राओं की ओर से बनाई गई विविध रंगोलियों का निरीक्षण किया और इसकी खूब सराहना की। रतूडा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में राइंका रतूड़ा के साथ ही ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी गुलाबराय, राबाइंका रुद्रप्रयाग, राबाइंका अगस्त्यमुनि, राइंका रुद्रप्रयाग, विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलनी, अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल और एसजीआरआर तिलनी सहित आठ विद्यालयों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, योग, खेल, आर्किटेक्चर, सांस्कृतिक विरासत, तकनीकी, अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान, आदित्य एल-1, अंतरिक्ष यात्री, स्वतंत्रता सेनानी, ऑपरेशन सिंदूर आदि विषयों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

प्रतियोगिता में ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी, गुलाबराय प्रथम, राइका रुद्रप्रयाग द्वितीय एवं अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुलाबराय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रभक्ति और सीखने की निरंतरता की भावना भी जगाते हैं। उन्होंने सभी से अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और जीवनभर अपने अंदर के बचपन और जिज्ञासा को जीवित रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, प्राचार्य डायट रतूड़ा सीपी रतूड़ी, प्रधानाचार्य रतूड़ा डीएस भंडारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


