ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागग्रीष्मकालीन राजधानी की बात सुनियोजित षड़यंत्र

ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात सुनियोजित षड़यंत्र

उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदेश सरकार पर गैरसैण राजधानी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। यूकेडी के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की पहाड़ विरोधी नीति के चलते 20...

ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात सुनियोजित षड़यंत्र
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 19 Feb 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदेश सरकार पर गैरसैण राजधानी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। यूकेडी के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की पहाड़ विरोधी नीति के चलते 20 वर्ष बाद भी राज्य की राजधानी तय नहीं हो पाई है। एक ओर उनके विधायक, जो कि पहाड़ से चुनकर गए हैं, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का राग अलाप रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रीष्म कालीन राजधानी की बात कर एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने के सभी रास्ते बंद करना चाहती है, जो कि जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलन की अवधारणा को खत्म करने पर आमदा है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की बात, वो लोग कर रहे है, जो गैरसैंण को मात्र एक पिकनिक स्पाट बनाना चाहते है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र का विकास नहीं देखना चाहते हैं। कहा कि यदि सरकार को पर्वतीय राज्य की जरा भी चिन्ता है, तो अविलम्ब 3 मार्च से गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र में स्थाई राजधानी की घोषणा कर देनी चाहिए। कहा कि उक्रांद आगामी बजट सत्र में 3 मार्च को गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए विधानसभा घेराव करेगा, जिसके लिए सभी जिलों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

----

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें