दरमोला में 6 से अस्त्र-शस्त्रों के साथ करेंगे पांडव नृत्य

दरमोला में 6 से अस्त्र-शस्त्रों के साथ करेंगे पांडव नृत्य

संक्षेप:

पांडव चौक में प्रतिदिन हो रही देव निशान और पांडवों की पूजा-अर्चना रुद्रप्रयाग, संवाददाता। मुख्यालय

Nov 03, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share

मुख्यालय से लगे दरमोला गांव में पांडव नृत्य में हर दिन पूजा-अर्चना के बाद पांडव नृत्य में पश्वा अवतरित हो रहे हैं। रात के आयोजन में ग्रामीण देव पश्वाओं से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। पांडव लीला में 6 नवम्बर को अस्त्र-शस्त्र का पूजन होगा और तब से पांडव अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। बीते 1 नवम्बर को इगास से दरमोला गांव में पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिदिन रात को पूजा-अर्चना के साथ पांडव नृत्य कर रहे हैं। स्थानीय देवी-देवताओं के अवतरण के बाद सभी पश्वाओं को बारी-बारी आमंत्रित किया जा रहा है। पारम्परिक बाध्य यंत्रों की थाप पर अनेक पांडव पश्वा अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देवी देवताओं के साथ ही पांडवों की आरती उतारी जा रही है। दरमोला पांडव चौक में रात 8 बजे से पांडव नृत्य को देखने के लिए लोग दरमोला, रौठिया, तरवाड़ी, जवाड़ी, मेदनपुर आदि गांवों से दरमोला पहुंच रहे हैं। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष विक्रम पंवार ने बताया कि इगास से पांडव नृत्य का विधिवत शुभारंभ हुआ है। प्रतिदिन पांडवों की पूजा अर्चना की जा रही है जबकि इसके बाद पांडव पश्वा नृत्य कर रहे हैं। 6 नवम्बर से पारंपरिक वेशभूषा और अस्त्र-शस्त्रों के साथ पांडव नृत्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि 6 नवम्बर से अधिक से अधिक संख्या में पांडव नृत्य देखने के लिए दरमोला पहुंचे। इस मौके पर पांडव लीला समिति के अध्यक्ष विक्रम पंवार, राजेंद्र कप्रवान, रमेश पंवार, दान सिंह पंवार, राकेश पंवार, जसपाल पंवार, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे। ------------------