Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsNew Executive Committee Formed for Pradhan Organization in District
प्रधान संगठन के जगवाण अध्यक्ष और राकेश मोहन महामंत्री बने

प्रधान संगठन के जगवाण अध्यक्ष और राकेश मोहन महामंत्री बने

संक्षेप:

जनपद में प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विजयपाल जगवाण को अध्यक्ष और राकेश मोहन को महामंत्री चुना गया। बैठक में 22 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पद भी भरे गए। संरक्षक के रूप में सुभाष रावत को नियुक्त किया गया।

Dec 13, 2025 03:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

जनपद में प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से विजयपाल जगवाण बंटी को अध्यक्ष एवं राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। शनिवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में निर्वतमान अध्यक्ष पूर्व प्रधान देवेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। पहले कार्यकारिणी को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। प्रधान संगठन के लिए प्रारूप तैयार किया गया। 22 सदस्य टीम को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से सुभाष रावत को संरक्षक बनाया गया। जबकि विजयपाल जगवाण को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर बलवीर रौथाण, सुनील बुटोला, विनायका डिमरी बनाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यार्की के प्रधान राकेश मोहन को महामंत्री बनाया गया। साथ ही नरेंद्र चौहान को भी सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर हरीश टम्टा, विजय पंत, ज्योति चौधरी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के लिए अमित सजवाण, प्रदेश सदस्य नरेंद्र चौहान, हनुमंत सिंह बिष्ट, विनायका डिमरी, सुभाष रावत को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीन सेमवाल, मनीष, अनुसूया देवी, किरन देवी, राहुल राणा, जयकृत कुंवर, सरिता नेगी, अनीता देवी, विकास, कुसुम देवी, संजय पांडेय, सुमन देवी, शिव प्रति लाल, अनुज नौटियाल, प्रीति देवी को शामिल किया गया। बैठक में निर्वतमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, विजयपाल सिंह जगवाण, मनोज प्रसाद, अजय पुंडीर, विनायका डिमरी सहित अनेक प्रधान मौजूद थे।