ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागसदियों बाद शुरू हुई केदारनाथ में दर्शन के लिए नई व्यवस्था

सदियों बाद शुरू हुई केदारनाथ में दर्शन के लिए नई व्यवस्था

केदारनाथ धाम में सदियों बाद टोकन व्यवस्था पर दर्शन शुरू हो गए हैं। यह केदारनाथ धाम के लिए नई व्यवस्था है, इससे पहले यहां हजारों की संख्या में भक्त घंटों लाइन में खड़े रहते थे किंतु इस बार यात्रियों...

सदियों बाद शुरू हुई केदारनाथ में दर्शन के लिए नई व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागThu, 09 May 2019 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ धाम में सदियों बाद टोकन व्यवस्था पर दर्शन शुरू हो गए हैं। यह केदारनाथ धाम के लिए नई व्यवस्था है। इससे पहले यहां हजारों की संख्या में भक्त घंटों लाइन में खड़े रहते थे किंतु इस बार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टोकन देकर दर्शन करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम में मंदिर से करीब 500 मीटर दूर पुल पर प्रशासन द्वारा कांउटर लगाया गया है जिसमें यात्रियों को टोकन दिए जा रहे हैं। यहां प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी यात्रियों के 200 के ग्रुप बनाकर टोकन जारी कर रहे हैं। टोकन वाले ग्रुप में शामिल पहले ग्रुप के 150 यात्री जैसे ही दर्शन कर रहे हैं। शीघ्र ही अगले ग्रुप के 200 यात्रियों को एनाउंसमेंट के जरिए लाइन पर खड़ा किया जा रहा है। इससे यात्रियों को दर्शन करने में भी काफी आराम मिल रहा है साथ ही यात्रियों को दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ रहा है। इस नई व्यवस्था के लिए आस्था पथ का प्रयोग किया जा रहा है। केदारनाथ में दर्शनों के लिए यात्रियों को मंदिर के बांयी तरफ मंदाकिनी से सटे आस्था पथ से मंदिर परिसर भेजा जा रहा है। जबकि लौटने के लिए मुख्य मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है। इधर यात्रियों ने केदारनाथ में दर्शनों के लिए टोकन सिस्टम शुरू होने पर खुशी जताई। बताया कि इससे काफी राहत मिल रही है। इधर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह के साथ ही परिसर में यात्रियों को घंटों खड़े होकर अनावश्यक दिक्कतें न उठानी पड़े, इसलिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। इससे दर्शनों में बेहतर व्यवस्था कायम होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें