Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsMulti-Level Parking Construction in Rudraprayag Begins on December 15
रुद्रप्रयाग में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 15 से होगा शुरू

रुद्रप्रयाग में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 15 से होगा शुरू

संक्षेप:

रुद्रप्रयाग नगर में तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का काम 15 दिसम्बर से शुरू होगा। पार्किंग में 100 से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। यह पार्किंग पुनाड़ गदेरे में एसटीपी प्लांट के निकट बनेगी। विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से इसके लिए 7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति मिली है।

Dec 11, 2025 03:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

रुद्रप्रयाग नगर में तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का काम 15 दिसम्बर से शुरू होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है ताकि समय पर काम शुरू किया जा सके। इस पार्किंग के निर्माण होने से नगर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पार्किंग में 100 से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। मुख्यालय स्थित पुनाड़ गदेरे में एसटीपी प्लांट के निकट कॉलम के सहारे बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण फिर से शुरू होने वाला है। बीच में बरसात के चलते काम रुक गया था, जबकि अब पार्किंग का 15 दिसम्बर से शुरू होगा। विधायक भरत सिंह चौधरी के विशेष प्रयासों से पूर्व में सरकार द्वारा पार्किंग के लिए 7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा थ्रीडी मॉडल के आधार पर तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जो पुनाड़ गदेरे से 17 मीटर ऊपर बनेगी। ताकि किसी तरह गदेरे के प्रवाह से इसे कोई नुकसान न हो। बता दें पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए राजस्व, नगर पालिका, सिंचाई विभाग, आपदा आदि के सहयोग से भूमि चिन्हित की गई। जबकि इस भूमि का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी कराया गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत चौहान ने बताया कि बीच में बरसात के चलते कार्य बंद कर दिया गया था, अब फिर से 15 दिसम्बर से काम शुरू होगा। पहले चरण में पुनाड़ गदेरे के दोनों तरफ कॉलम डाले जाएंगे। 7 करोड़ से बनने वाली पार्किंग 45 मीटर लम्बी और 15 मीटर चौड़ी होगी जिसमें करीब सौ वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग का काम साल भर में पूरा कर दिया जाएगा।