ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागबारिश में भी सुनी विधायक ने जनता की समस्याएं

बारिश में भी सुनी विधायक ने जनता की समस्याएं

जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का...

जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का...
1/ 2जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का...
जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का...
2/ 2जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागTue, 28 Jan 2020 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जन समस्याओं के निराकरण के लिए जखोली ब्लॉक के जाखाल भरदार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जाए। दूरस्थ क्षेत्रों की जनता एक उम्मीद के साथ अफसरों के पास आती है इसलिए उनकी समस्याएं हर हाल में हल की जाए।

जखोली ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखाल में बहुद्देशीय शिविर में बारिश और ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। 80 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में अफसरों को निर्देशित करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार जनता के द्वार जाकर जनता की समस्याओं को सुन रही है। अफसरों की भी यह जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन करें। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि अधिकारियों को जनता द्वारा दर्ज की जानी वाली शिकायतों के प्रति गंभीर होना होगा। जनता द्वारा उठाए जाने वाली शिकायतों पर अफसर त्वरित कार्रवाई करें ताकि सरकारी सिस्टम पर लोगों का भरोसा बना रहे। शिविर में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि सरकार के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचकर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को समय पर शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही निराकरण की कार्यवाही से जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील प्रशासन की ओर से चिन्हित बुजुर्ग, असहाय, निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। जबकि कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र के अलावा अन्य सामग्री भी किसानों को वितरित की गई है। सरकारी स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में जाखाल, डांगी, बिराण, उदियाण गांव, तुनेटा सहित अन्य गांवों की जनता ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जिपंस ज्योति देवी, अजय सेमवाल, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजिवी प्रसाद सेमवाल, सीडीओ सरदार सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी एनएस नग्नयाल, तहसीलदार शालिनी मौर्य आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें