Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsMassive Crowd at Pandav Dance in Punad A Spiritual Celebration
ध्याणियों ने रुद्रप्रयाग में पांडवों से लिया आशीर्वाद

ध्याणियों ने रुद्रप्रयाग में पांडवों से लिया आशीर्वाद

संक्षेप:

पुनाड़ पांडव चौक में चल रहे पांडव नृत्य में हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुँच रहे हैं। 5 दिसम्बर से शुरू हुए इस आयोजन में भक्त दूर-दूर से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। पांडव नृत्य का समापन 23 दिसम्बर को होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल हैं।

Dec 17, 2025 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

मुख्यालय स्थित पुनाड़ पांडव चौक में चल रहे पांडव नृत्य में हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। दूर-दूर से ध्याणियां पांडवों से आशीर्वाद ले रही है। हर दिन पांडव चौक में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पांडव नृत्य में कई आकर्षक दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के सहयोग से बीते 5 दिसम्बर से पुनाड़ में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन जहां बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य देखने पहुंच रही है वहीं दूर-दूर से ध्याणियां और प्रवासी निवासी भी पांडवों से आशीर्वाद लेने गांव पहुंच रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समिति द्वारा भी प्रतिदिन पांडव नृत्य देखने आ रहे अतिथियों का भी सम्मान किया जा रहा है। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के अध्यक्ष प्रकाश भारती, सचिव सुनील नौटियाल, कोषाध्यक्ष विक्रम कप्रवान एवं सह सचिव शैलेंद्र भारती ने कहा कि पांडव नृत्य में हर दिन दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर की रात को गैंडा कौथिग का आयोजन होगा जबकि 21 को पांडव गंगा स्नान करेंगे। 22 को हाथी कौथीग और 23 दिसम्बर को मौरु डाली कौथीग और श्रीकृष्ण द्वारा भक्तों को फल वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। उन्होंने नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पांडव नृत्य देखने पांडव चौक आने का आह्वान किया है।