Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsKedarnath MLA Asha Nautiyal Visits Disaster-Affected Areas Supports Farmers
विधायक आशा ने की धान की मड़ाई

विधायक आशा ने की धान की मड़ाई

संक्षेप: केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावितों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने ऊखीमठ के भटवाड़ी गांव में किसानों के साथ धान की मडाई की। विधायक ने कहा...

Tue, 9 Sep 2025 04:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बीते कई दिनों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की हर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऊखीमठ के भटवाड़ी गांव में धान की मडाई कर रहे लोगों के बीच जाकर धान की मडाई की। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए हमें किसानों के मनोबल को भी मजबूत करना होगा। कहा कि वे स्वयं खेती को पहाड़ की रीड़ मानती है। इसलिए जहां भी खेतों में किसान काम करते दिखते हैं वे सीधे उनके बीच जाकर उन्हें प्रोत्साहित करती है।

मंगलवार को उन्होंने भटवाड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ कुछ देर धान की मडाई की।