
केदारनाथ हाईवे पर सेमी और रामपुर में वाहन चलाना हुआ मुश्किल
केदारनाथ हाईवे पर भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भू धंसाव हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच लोनिवि द्वारा सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन स्थाई समाधान की...
केदारनाथ हाईवे पर कई जगहों पर वाहन चलाना चालकों के लिए मुश्किल बना है। इस साल बरसात में अत्यधिक बारिश के चलते सेमी और रामपुर के पास भू धंसाव हो रहा है जिससे यहां वाहन चालक जोखिमों के बीच आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि अब एनएच लोनिवि द्वारा यहां सड़क पर मिट्टी और पत्थर बिछाकर सुरक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु बिना स्थाई ट्रीटमेंट के यहां खतरा कम होने वाला नही है। कुंड से कुछ ही दूरी पर स्थित सेमी पर फिर से धंसाव का खतरा बना है। मंदाकिनी हाईवे के नीचे से लगातार कटाव कर रही है जबकि हाईवे धंसता जा रहा है।
वर्ष 2013 की आपदा से यहां पर मोटी धनराशि भी खर्च की गई है किंतु कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं रामपुर में भी सड़क पर धंसाव हो रहा है जिससे यहां वाहन चलाने मुश्किल हो रहे हैं। बरसात कम होने के बाद अब यात्रा ने तेजी पकड़ ली है किंतु इन स्थानों पर हाईवे की खराब हालत से यात्री वाहनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन स्थानों पर कई बार यात्रियों को वाहन से उतरना पड़ रहा है जबकि चालक को खाली गाड़ी पार करानी पड़ रही है। इधर, एनएच लोनिवि के ईई ओंकार पांडेय ने बताया कि हाईवे पर जहां भी वाहन संचालन में दिक्कतें हो रही है उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां धंसाव हो रहा है उसका भी ट्रीटमेंट करने का काम किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




