Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsKedarnath Helicopter Services to Resume from September 15th After Monsoon
केदारनाथ के लिए 15 सितम्बर से शुरू होंगी हेली सेवाएं

केदारनाथ के लिए 15 सितम्बर से शुरू होंगी हेली सेवाएं

संक्षेप: बरसाती मौसम खत्म होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं 15 सितम्बर से शुरू होंगी। 10 सितम्बर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होगी। बरसात के कारण पहले सप्ताह में सेवाएं शुरू नहीं हो...

Sun, 7 Sep 2025 04:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

बरसाती मौसम खत्म होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए दूसरे चरण की हेलीकॉप्टर सेवाएं 15 सितम्बर से शुरू होंगी। हेली से जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 10 सितम्बर से आईआरसीटीसी की अधिकारिक बेवसाइट पर बुकिंग भी शुरू होंगी। हेली सेवाओं के शुरू होने की सुगबुआहट से केदारघाटी में स्थिति हेलीपैड़ों में हलचल बढ़ने लगी है। हर साल की तरह इस साल भी बीते जून माह के मध्य में हेलीकॉप्टर सेवाएं बरसात को देखते हुए वापस लौट गई। जबकि बरसात खत्म होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए दूसरे चरण की सेवाएं सितम्बर माह में शुरू हो जाएंगी। हालांकि इस बार बरसात ज्यादा समय तक चलने के कारण सितम्बर पहले सप्ताह में हेली सेवाएं शुरू नहीं हो सकी, किंतु 15 सितम्बर से हेली सेवाओं के शुरू होने की खबर मिलते ही यात्री एवं हेली से जुड़े कारोबारियों में उत्साह है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण की सेवा के लिए गुप्तकाशी से आर्यन और शेरसी से क्रिस्टल को उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकती है। जबकि अन्य हेली सेवाओं में गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से पवनहंस फाटा, इसी स्थान से थंबी और ग्लोबल विक्ट्रा, शेरसी से हिमालय हेली, इसी स्थान से ऐरो शेरसी आदि कंपनियां 15 सितम्बर से केदारनाथ के लिए उड़ान भर सकेंगे। हेली के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 10 सितम्बर से हेलीकॉप्टर की बुकिंग आईआरसीटीसी की बेवासाइट पर शुरू होंगी जबकि 15 सितम्बर से केदारनाथ धाम के लिए विधिवत हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी।