Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsKedarnath Assembly Secures 748 45 Lakhs for Cluster School Construction
तीन कलस्टर विद्यालयों को स्वीकृति मिलने पर सीएम का आभार जताया

तीन कलस्टर विद्यालयों को स्वीकृति मिलने पर सीएम का आभार जताया

संक्षेप:

केदारनाथ विधानसभा में तीन क्लस्टर विद्यालय भवन निर्माण के लिए 748.45 लाख की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 329.45 लाख जारी हो चुके हैं। इससे नए भवनों, प्रयोगशालाओं और कक्षाओं का निर्माण किया...

Sep 29, 2025 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

केदारनाथ विधानसभा में तीन क्लस्टर विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से 748.45 लाख की स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 329.45 लाख अवमुक्त हो चुके है। शीघ्र निर्माणदायी संस्था की ओर से टेंडर की औपचारिताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बीते काफी लम्बे समय से जनपद में चयनित कलस्टर विद्यालयों में नव निर्माण को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। केदारनाथ विधानसभा के तीन विद्यालयों के लिए स्वीकृत धनराशि से नए भवनों का निर्माण, प्रयोगशाला, कक्षा-कक्षों का निर्माण एवं बुनियादी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जिससे छात्र-छात्राओं को अच्छी और गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सके। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि विस क्षेत्र के राइंका कोटमा के लिए 298.68 लाख के सापेक्ष 119.47 लाख, राइंका बसुकेदार के लिए 150.39 लाख के सापेक्ष 90.23 लाख एवं राइंका अगस्त्यमुनि के लिए 299.38 के सापेक्ष 119.75 लाख प्रथम किश्त की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विधायक ने वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।