Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsIndustrial Development Agriculture and Tourism Festival Inaugurated by Minister Saurabh Bahuguna in Chopta
तल्लानागपुर महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

तल्लानागपुर महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

संक्षेप: जनपद के चांदधार चोपता में तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ सौरभ बहुगुणा एवं आशा नौटियाल ने किया। मेले में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बहुगुणा ने चोपता में अधर में लटके पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की बात कही।

Sat, 1 Nov 2025 04:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

जनपद के चांदधार चोपता में तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का शनिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शुभारंभ किया। मेले में मुख्य बाजार से मेला स्थल तक विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों द्वारा आकर्षक मार्चपास निकाला गया, जिसकी जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सलामी ली। मेले के पहले दिन स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक है। मेलों के समय समय पर होने से हमारी सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में हिमालयी क्षेत्र को विशेष पहचान मिली है। बहुगुणा ने घोषणा की कि चोपता में वर्षों से अधर में लटके पॉलिटेक्निक भवन निर्माण के विषय में शीघ्र वन मंत्री से वार्ता की जाएगी। भूमि हस्तांतरण होते ही पशुपालन भवन का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि आशा नौटियाल ने कहा कि मेले आपसी सौहार्द और मेलजोल के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रभारी मंत्री के समक्ष स्वारी-ग्वास-कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग का कार्य शुरू करने सहित तल्ला नागपुर क्षेत्र की अन्य कई समस्याएं रखी। महोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रताप सिंह मेवाल को श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती विद्या मंदिर सतेराखाल, सरस्वती शिशु मंदिर, जूनियर हाई स्कूल और जीआईसी चोपता के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, आजीविका, पशुपालन, बाल विकास, उद्यान, कृषि, भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। पहले दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कुण्डा दानकोट साधना देवी जबकि संचालन लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल एवं जगवीर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर तुंगेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल, जिपं सदस्य सम्पन्न नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिपं सदस्य सुनीता बर्त्वाल, भाजपा चोपता मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, अंजू नौटियाल, जीत सिंह मेवाल, त्रिलोचन भट्ट, गोकुल लाल टमटा, महेन्द्र नेगी, दीप राणा, अमित प्रदाली, गजाधर वशिष्ठ, आज़ाद खत्री, देवेन्द्र भट्ट, सरोजनी देवी, मीनाक्षी बर्त्वाल, पूर्ण सिंह नेगी, यशपाल सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय व्यापारी, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद थे।