बाजारों में होल्यारों की टीम के साथ उड़ने लगा होली का रंग
होली का माहौल रंगीला होने लगा है। गांव-गांव से होल्यार बाजारों में पहुंचने लगे हैं और लोग रंग खरीदने में जुट गए हैं। स्कूलों में बच्चों ने होली खेली, जबकि सरकारी विभागों में भी होली का रंग उड़ाया गया।...

होली को लेकर अब धीरे-धीरे माहौल रंगीला होने लगा है। एक ओर गांव-गांव से होल्यारों की टीम बाजारों तक पहुंचने लगी है वहीं बड़ी संख्या में लोग होली का रंग खरीदने बाजारों में पहुंच रहे हैं। होली के माहौल में अब होल्यार होली के रंग बिखेरने लगे हैं। बुधवार को होली के चलते कई जगहों पर स्कूलों में बच्चों ने होली खेली। जबकि सरकारी विभागों में भी कर्मचारियों ने होली का रंग उड़ाया। जगह-जगह होली का माहौल दिखने लगा है। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि में बैठकी होली का आयोजन हो रहा है तो अधिकांश जगहों पर कुछ दिन पहले ही होली की झंडी लगा दी गई है। जो बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए होलिका दहन के रूप में जलाई जाएगी। इधर, बाजारों में कई दुकानों में छोटे छोटे बच्चे रंग खरीदते दिखाई दिए हैं। हर कोई होली के रंगों में आपसी मिलन के इस पर्व को मनाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर होली को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने सम्पूर्ण जनपदवासियों से अपील की है कि आपसी मिलन के इस पर्व को बेहद ही प्यार से मनाएं। किसी तरह से माहौल को खराब करने का प्रयास न करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।