ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागकेदारनाथ में मौसम खराब होने से हेली सेवाएं प्रभावित

केदारनाथ में मौसम खराब होने से हेली सेवाएं प्रभावित

बीते दो दिनों से जिले में मौसम बदल गया है। एक ओर सभी स्थानों पर तेज बारिश हो रही है वहीं केदारघाटी में बारिश के साथ घना कोहरा छाया है। इस कारण शनिवार को हेली सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रही। सुबह कुछ...

केदारनाथ में मौसम खराब होने से हेली सेवाएं प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSat, 09 Jun 2018 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते दो दिनों से जिले में मौसम बदल गया है। एक ओर सभी स्थानों पर तेज बारिश हो रही है वहीं केदारघाटी में बारिश के साथ घना कोहरा छाया है। इस कारण शनिवार को हेली सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रही। सुबह कुछ देर हेलीकॉप्टरों की आधा दर्जन उड़ानें हुई। बाद में मौसम खराब होने के कारण हेली सेवाएं बंद रहीं।केदारनाथ में मौसम अब हेलीकॉप्टर सेवाओं की परेशानी बनने लगा है। दो दिनों से हेली सेवाओं ने मौसम खराब होने के चलते अपेक्षित उड़ानें नहीं की हैं। शनिवार को गुप्तकाशी मस्ता, नाला, बडासू, फाटा, सेरशी, सोनप्रयाग आदि हेलीपैडों से कम ही हेलीकॉप्टर उड़ सके। जबकि सुबह से ही मौसम ने हेली सेवाओं का रास्ता रोक दिया। हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद होने के कारण तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेलीपैड और इनके नजदीकी होटलों में ठहरकर मौसम खुलने का इंतजार करते रहे। केदारनाथ धाम में भी यात्री मौसम खुलने का इंतजार करते रहे। कई यात्री मौसम खराब होने के कारण पैदल ही वापस लौटे जबिक कई केदारनाथ में ही रुककर हेलीकॉप्टर सेवा चलने का इंतजार करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें