ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागहर दिन अपने घर का कूड़ा पर्यावरण मित्र को दें

हर दिन अपने घर का कूड़ा पर्यावरण मित्र को दें

रुद्रप्रयाग। हमारे संवाददाता नगर क्षेत्र में जैविक व अजैविक कूड़ा पृथकरण को लेकर नगर पालिका महिला समूहों के साथ विभिन्न वार्डो में जागरूकता अभिान चलाया...

हर दिन अपने घर का कूड़ा पर्यावरण मित्र को दें
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSun, 25 Aug 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र में जैविक और अजैविक कूड़ा पृथककरण को लेकर नगर पालिका महिला समूहों के साथ विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभिायान चलाया गया। इस मौके पर लोगों से जैविक व अजैविक कूड़ें को अलग-अलग कर पर्यावरण मित्र को देने की अपील की। नगर क्षेत्र में हर रविवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने वार्ड-1 और 2 में पहुंचकर लोगों को घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग एकत्रित कर पर्यावरण मित्र को देने को कहा। कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि नगर स्वच्छ रहेगा तभी हम भी स्वस्थ रहेंगे। कहा कि घरों में होने वाले कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों में डाले। जिसे पर्यावरण मित्र को देने में आसानी होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी सात वार्डों में जैविक व अजैविक कूड़ा पृथक-पृथक एकत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए नगर पालिका की महिला सहायता समूह का सहयोग लिया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया कि पालिका द्वारा फैंसी कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इसके अलाना नगर के अन्य वार्डों में भी नगर पालिका की महिला सहायता समूहों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया करते हुए जैविक व अजैविक कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करने को कहा गया। इस दौरान पर्यावरण मित्र को कूड़ा देने वालों के नाम लिखे गए। इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी, महिला सहायता समूह व पर्यावरण मित्र मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें